Search

 
 
 

गिरिडीह : नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की हुई मेडिकल जांच

 

बेंगाबाद के सिकदारडीह का रहनेवाला है आरोपी राहुल कुमार

Bengabad (giridih) : बेंगाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर 13 सितंबर को जेल भेज दिया. उसकी गिरफ्तारी धनबाद से हुई है. वह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सिकदारडीह का रहने वाला है. पुलिस ने किशोरी को बरामद कर मेडिकल जांच व 164 का बयान कराने के लिए गिरिडीह भेजा. पीड़िता की मां के बयान पर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी युवक राहुल कुमार 8 सितंबर की सुबह नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया. परिजनों को जब इसका पता चला, तो उन्होंने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर किशोरी को खोजने की गुहार लगाई. पुलिस को टेक्निकल सेल की मदद से युवक के धनबाद में छुपे होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने धनबाद पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया. बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है, वहीं, नाबालिग को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-assembly-public-accounts-committee-reviewed-the-schemes/">बोकारो

: विधानसभा लोकलेखा समिति ने की योजनाओं की समीक्षा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही