Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप

Advertisement
Advertisement
दहेज की खातिर की जा रही थी प्रताड़ित
Giridih : जिले के डुमरी प्रखंड के भरखर पंचायत अंतर्गत जरुवाडीह में 21 जुलाई की देररात एक विवाहिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है. इस मामले में मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर जहर देकर मारने का आरोप लागाया है. घटना की जानकारी पुलिस को दे गयी है. मृतका के मायके वालों ने बताया कि रीना देवी की शादी 2013 में हिन्दू रीति रिवाज के साथ राकेश महतो के साथ हुई थी जिसके कुछ सालों के बाद ससुराल के लोग पैसे की मांग कर हमेशा रीना को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे. पैसे नहीं देने पर ससुरालवालों ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी. बताया कि जहर खाने की जानकारी मिलने के बाद मायके वालों ने मृतका को इलाज के लिए धनबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई है. घटना के बाद आरोपित पति फरार है. लिहाजा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707541&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : हड़ताल पर रहे अस्पतालों के आउटसोर्सिंग कर्मी, मची हलचल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही