Search

 
 
 

गिरिडीह : पति, सास-ससुर पर हत्या का आरोप।। संचिका अपडेट नहीं होने से टली जनसुनवाई

 
Giridih : विवाहिता की मौत मामले में बेंगाबाद थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मृतका के पिता टेकलाल महतो के आवेदन के आधार पर थाना में पति दिलीप यादव, ससुर दशरथ महतो एवं सास के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. मृतका के पिता ने अपने दामाद एवं उसके माता-पिता के विरुद्ध मारपीट कर हत्या करने और कुएं में डाल देने का आरोप लगाया है. बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर कांड अंकित कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि रविवार को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ गांव में एक बच्चे की मां 27 वर्षीय विवाहिता ललिता देवी की मौत कुएं में डूब कर हो गई थी. विवाहिता की मौत के बाद उसके मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया. वहीं विवाहिता के पति एवं अन्य लोग इस घटना को दुर्घटना बता रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  कोविड-19">https://lagatar.in/covid-19-india-again-in-the-list-of-top-5-infected-countries/">कोविड-19

: फिर टॉप-5 संक्रमित देशों की सूची में पहुंचा भारत

संचिका अपडेट नहीं होने से टली जनसुनवाई, कुव्यवस्था देख भड़के जूरी के सदस्य

बेंगाबाद प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को मनरेगा योजना को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जनसुनवाई शुरू होते ही एक पंचायत की योजनाओं के मूल्याकंन के दौरान संचिका अपटेड नहीं पाया गया. वहीं कार्य एजेंसी द्वारा फाईन के लिए एनआर काटने की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई थी. जनसुनवाई में भारी कुव्यवस्था देख ज्यूरी टीम भड़क उठी. जनसुनवाई को स्थगित कर दिया गया. इस दौरान ज्यूरी सदस्यों ने पूरी तैयारी के साथ जनसुनवाई आयोजित करने की बात कही और अगले आदेश तक प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित कर दिया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने आगे से जनसुनवाई में सभी आवश्यक चीजों को अपडेट और उपस्थित रखने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजना से जुड़ी संचिका अपटेड रखने तथा फाइन काटने के लिए एनआर काउंटर की व्यवस्था रखने समेत अन्य गाइडलाइन का अनुपालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मूल्यांकन के दौरान संचिका में गड़बड़ी पाये जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जनसुनवाई में प्रखंड के मानजोरी पंचायत और गेनरो पंचायत में मनरेगा योजना के तहत विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ. मगर दस्तावेज अपटेड नहीं रहने से इस मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका. जनसुनवाई में प्रमुख मीना देवी, जिप सदस्य प्रमीला देवी, केदार हाजरा, लोकपाल तरनुम प्रवीण, बैजनाथ प्रसाद बैजू, ग्राम संगठन की बेला मुर्मू, बीपीओ सतीश कुमार, नीतेश कुमार सहित मुखिया पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-25-lakh-reward-sac-member-naxalite-gautam-paswan-including-five-commanders-killed-campaign-continues/">चतरा

: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही