Search

 
 
 

गिरिडीह : बच्ची से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

 
एलकेजी की छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने की हैवानियत
Giridih : जिले के देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एलकेजी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की उम्र पांच से छः वर्ष के बीच है. मासूम के साथ दुष्कर्म की यह घटना बीते रविवार (16 जुलाई) के शाम की बतायी गयी है. जानकारी के मुताबिक उक्त बच्ची रविवार की शाम में घर महज पचास मीटर की दूरी पर अवस्थित दुकान में कुरकुरे खरीदने गयी थी. कुरकुरे खरीदने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान उसी दुकान के बगल स्थित घर में रहने वाला बीस वर्षीय युवक ने चॉकलेट देने की बात बोलकर उक्त बच्ची को पकड़कर अपने घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इधर, बच्ची के दुकान से नहीं लौटने पर उसकी छोटी बहन ने खोजबीन की तो आरोपी युवक बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया. युवक के चंगुल से मुक्त होने के बाद घर पहुंच कर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इधर आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया. इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने देवरी थाना में शिकायत दर्ज करवाया है. मुकदमा दर्ज होने के बाद देवरी पुलिस ने आरोपी को दिल्ली के अरुण बिहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी संजय राणा ने गिरफ्तारी की पुष्टी की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=706664&action=edit">यह

भी पढ़ें:  गिरिडीह : पीएम का बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ नारा खोखला साबित- राजकुमार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही