Search

 
 
 

गिरिडीह : राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या- प्रदेश सचिव

 
Giridih : राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं. उनकी लोकप्रियता से घबराकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार उनकी छवि को धूमिल करने का लगातार प्रयास करती आ रही है. साजिश के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर सजा सुनाई गई. उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय कुमार सिन्हा ने कही. कहा कि राहुल गांधी पर कार्रवाई लोकतंत्र की हत्या है. राहुल गांधी लोकतांत्रिक तरीके से सत्य की राह पर चलते हुए जन आंदोलन किया. जनता की आवाज को मुखरता से उठाते रहे. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को हमेशा घरते रहे. उनके सवालों का मोदी सरकार के पास जवाब नहीं है. सत्ता पक्ष समझ ले कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. कांग्रेसी सत्य व अहिंसा में विश्वास रखकर राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़े हैं. तानाशाही सरकार को सत्याग्रह के आगे झुकना होगा. उल्लेखनीय है कि सूरत की सेशन कोर्ट ने मानहानि मामले मे फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दोषी करार देकर दो साल की सजा सुनाई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=588680&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नवजात की मौत मामले पर बिफरे भाजपा नेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही