Search

 
 
 

गिरिडीह :  कबरीबाद माइंस में कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, 15 बाइक जब्त, तस्कर फरार

गिरिडीह जिले के सीसीएल कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद माइंस में सीसीएल प्रबंधन के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना पुलिस, सीसीएल सुरक्षा बल और होमगार्ड के जवानों ने गुरुवार अहले सुबह संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल हो रही 15 बाइक जब्त की गईं.
 

Giridih :  गिरिडीह जिले के सीसीएल कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद माइंस में सीसीएल प्रबंधन के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना पुलिस, सीसीएल सुरक्षा बल और होमगार्ड के जवानों ने गुरुवार अहले सुबह संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल हो रही 15 बाइक जब्त की गईं. 

 

जानकारी के अनुसार, गिरिडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जी.एस. मीणा के नेतृत्व में टीम कबरीबाद माइंस पहुंची और बाइक से कोयला तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 से 16 बाइक जब्त की गई हैं. हालांकि कोयला तस्कर मौके से भागने में सफल रहे. 

 

जी.एस. मीणा ने कहा कि कोयला तस्करों की गतिविधियों से न केवल उत्पादन प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है. इसको देखते हुए समय-समय पर इस तरह के संयुक्त अभियान चलाए जाते रहेंगे. 

 

जब्त की गई सभी बाइक को गिरिडीह मुफ्फसिल थाना में जमा कराया जा रहा है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में कोयला तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियां आगे भी सख्ती बरतने की तैयारी में हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही