Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट

 
चेकपोस्ट बनाकर लगातार ली जा रही वाहनों की तलाशी
Gawan(Giridih) : जिले के डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर गावां में भी प्रशासन रेस है. गावां थाना क्षेत्र के गिरिडीह -कोडरमा बॉर्डर के गावां थाना मोड़ के पास प्रशासन की ओर से उपचुनाव को लेकर चेक पोस्ट बनाई गई है. यहां बिहार से झारखंड आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों पर पुलिस नजर रख रही है. मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस व प्रशासन के लोग वाहनों को रोक कर तलाशी ले रहे है. इसके अलावा कहां से कहां तक के लिए गाड़ी चली है, ड्राइवर का नाम, मोबाइल नंबर आदि रजिस्टर में मेंटेन किया जा रहा है. समय-समय पर बीडीओ सह सीओ महेंद्र रविदास व थाना प्रभारी सनी सुप्रभात भी चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हैं. शनिवार को थाना प्रभारी सनी सुप्रभात चेकपोस्ट पहुंचकर वाहनों की घंटों तलाशी ली. बीडीओ महेंद्र रविदास ने भी चेकपोस्ट का मुआयना किया. मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात कर्मी ने बताया कि उपचुनाव को लेकर यहां वाहनों की तलाशी ली जा रही है. साथ ही वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य बिदुओं से संबंधित चालकों से पूछताछ की जा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734297&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : रांची से आई टीम सदर अस्पताल की अव्यवस्था देख भड़की [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही