Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : प्रशासन ने बालू लदे चार ट्रैक्टर सहित दो को किया गिरफ्तार

Pirtand(Giridih) : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बराकर नदी से अवैध बालू उठाव पर जिला प्रशासन व वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. 10 जून को जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक, एसडीपीओ अनिल सिंह, रेंजर एसके रवि, जिला खनन निरीक्षण अभिजीत मजूमदार और पीरटांड थाना प्रभारी डिल्शन विरुआ ने छापेमारी कर बराकर नदी से अवैध बालू का उत्खनन कर ले जा रहे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है. जब्त चारों ट्रैक्टरों को पीरटांड़ थाना लाया गया है. वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर उमेश साव, पिता अरनु साव घाटाडीह पीरटांड़ थाना व अफजल अंसारी, पिता मुख्तार अंसारी जमदाहा खुखरा के रहने वाले हैं. इसके साथ ही ट्रैक्टर मालिक पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है. बताया जाता है कि संयुक्त छापेमारी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी कई ट्रैक्टर पकड़े गए हैं. बराकर नदी के विभिन्न घाटों से बालू का अवैध उत्खनन लगातार जारी है. रात के अंधेरे में पीरटांड के कई बालू घाटों से बालू का अवैध खनन कर धनबाद के तोपचांची ले जाया जाता है. इस कार्रवाई में वरीय पदाधिकारी के अलावा प्रभारी वनपाल रोहित कुमार, सूरज चौधरी, दीपक कुमार, सुमित सिंह, रोसी रंजन, चंदन कुमार दास आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=663554&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : रहम करो सूर्य देव, खत्म करो हीट वेव [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही