Search

 
 
 

गिरिडीह : दुर्गापूजा पर शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन- एसडीओ

 
Giridih : दुर्गापूजा पर लोगों में सुरक्षा का विश्वास जताने के लिए एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह और एसडीपीओ मुकेश महतो के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने 2 अक्टूबर को तीसरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. लोगों से दुर्गापूजा व दशहरा शांति पूर्वक मनाने की अपील की. एसडीओ ने कहा कि पर्व-त्योहार खुशियों की सौगात लेकर आते हैं. इसमें ऐसा कोई कार्य न करें जिससे शांति प्रभावित हो. गड़बड़ी करने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर है. अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. त्योहार के मौके पर किसी की धार्मिक भावना भड़काने का प्रयास नहीं करें, वर्ना कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पंडालों और भीड़वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरा से निगरानी कर रही है. पंडालों में पुलिस के जवान सादे लिबास में भी तैनात हैं फ्लैग मार्च में बीडीओ संतोष प्रजापति, सीओ असीम बाड़ा, थाना प्रभारी पिंकू प्रसाद समेत अन्य अधिकारी शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-goat-sold-for-up-to-40-thousand-in-weekly-haat-for-sacrifice-on-durga-puja/">

गिरिडीह : दुर्गापूजा पर बलि को लेकर साप्ताहिक हाट में 40 हजार तक में बिके बकरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही