Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : संशोधित कोर्ट फीस विधेयक को लेकर पांचवें दिन भी हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Giridih : संशोधित कोर्ट फीस विधेयक को लेकर गिरिडीह अधिवक्ता संघ का हड़ताल बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए फरमान के बाद कार्य बहिष्कार आगामी शुक्रवार 13 जनवरी तक जारी रहेगा. शनिवार और रविवार को छुट्टी के कारण कोर्ट सोमवार को ही खुलेगी. स्टेट बार काउंसिल के नए फरमान से कई अधिवक्ता मायूस भी हैं. पर काउंसिल की कार्रवाई के भय से किसी भी अधिवक्ता ने न्यायिक कार्य में हिस्सा नहीं लिया. मुकदमे की पैरवी करने आए मुवक्किल बुधवार को भी निराश होकर लौट गए. मंगलवार की हड़ताल के दौरान ही वकीलों और मुवक्किल को उम्मीद थी कि अगले दिन हड़ताल समाप्त हो जाएगी, पर सरकार और स्टेट बार काउंसिल के बीच कोई वार्ता ना होने के कारण हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया. इधर हड़ताल के बावजूद कई फरियादी सुदूर इलाकों से केस की सुनवाई के लिए आए थे, पर उन्हें बैरंग लौट जाना पड़ा. संघ भवन में अधिवक्ताओं की जुटान हो रही है पर न्यायिक कार्य से सभी दूर है. यह">https://lagatar.in/giridih-giridih-is-far-behind-the-target-in-sterilization-and-sterilization/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : नसबंदी और बंध्याकरण में लक्ष्य से काफी पीछे है गिरिडीह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही