Search

 
 
 

गिरिडीह : कोर्ट फीस वृद्धि के खिलाफ़ न्यायिक कार्यों से दूर रहे अधिवक्ता

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih) -  कोर्ट फीस में हुई वृद्धि के खिलाफ स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर गिरिडीह व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता 25 जुलाई को न्यायिक कार्यो से दूर रहें. अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के कारण न्यायिक कार्यो पर असर देखा गया. मुकदमे की पैरवी सहित कई ज़रूरी न्यायिक कार्यों के लिए कोर्ट आए लोगों को बैरंग वापस लौट जाना पड़ा. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने बताया कि कोर्ट फीस में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर विगत 21 जुलाई को झारखंड राज्य विधिक परिषद की बैठक में कार्य बहिष्कार का फ़ैसला लिया गया था. अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखते हुए दाहिने हाथ में काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध प्रदर्शित किया. उन्होंने बताया कि कार्य बहिष्कार की सूचना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दी गई और उनसे किसी भी मुकदमे में किसी भी प्रकार की पीड़क कार्यवाही ना करने का आग्रह किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=368558&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सुझाव-शिकायत पेटी पर सदर अस्पताल प्रबंधन सुस्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही