Giridih : स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर संशोधित कोर्ट फीस विधेयक के खिलाफ गिरिडीह व्यवहार न्यायालय के वकीलों की हड़ताल जारी है. 9 जनवरी को हड़ताल का तीसरा दिन है. न्यायालय में कामकाज ठप है. हड़ताल के कारण जिन मुवक्किल की सुनवाई होनी थी, उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है. कई फरियादी दूरदराज के इलाकों से केस की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन उन्हें लौटकर जाना पड़ा. खबर ये भी है कि हड़ताल के बावजूद निबंधन कार्यालय में एक अधिवक्ता ने कामकाज किया. इस संबंध में पूछे जाने पर गिरिडीह अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने बताया कि मामले की जानकारी झारखंड स्टेट बार कौंसिल को दी जाएगी. कार्रवाई का अधिकार कौंसिल को ही है. कार्य बहिष्कार के दौरान कई अधिवक्ता अपने टेबल पर बैठे तो दिखे, लेकिन न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520738&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : गलत जगह चयन करने की भेंट चढ़ी सिंचाई योजना [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गिरिडीह : गलत जगह चयन करने की भेंट चढ़ी सिंचाई योजना [wpse_comments_template]
Leave a Comment