Search

 
 
 

गिरिडीह : पति से फोन पर हुए विवाद के बाद जहर खरीदने पहुंची महिला

 
Tisri Giridih : पति से फोन पर हुए विवाद के बाद जहर लेने मेडिकल दुकान पहुंची एक महिला की जान दुकानदार की सूझबूझ से बच गई. मामला तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी का है. बताया जाता है कि गुमगी की एक महिला का बुधवार को पति से फोन पर बातचीत के क्रम में कुछ विवाद हो गया. इससे नाराज महिला अपने 4 वर्षीय बच्चे को लेकर तिसरी स्थित प्रसाद मेडिकल एजेंसी नामक दुकान पर आ गई, महिला उस दुकानदार से जहर मांगने लगी. दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए एक स्थानीय मीडियाकर्मी को इस बात की जानकारी दे दी. जिसके बाद मीडियाकर्मी ने तिसरी पुलिस को इसकी जानकारी दी. स्थानीय पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर उसके परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि 6 वर्ष पूर्व उक्त महिला का विवाह हुआ था. उसका पति हैदराबाद में रहकर ऑटो चलाता है. बताया जाता है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=682552&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : ट्रांसफार्मर पोल के पास करंट से मवेशी की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही