Search

 
 
 

गिरिडीह : एक्सीडेंट के बाद नशे में कार सवार युवकों ने पिस्टल लहराई, पुलिस ने पीछा कर दो को दबोचा, दो फरार

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को शराब के नशे में धुत चार कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. सड़क दुर्घटना के बाद युवकों ने पिस्टल लहराई. इस कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया,
 

Giridih :  जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को शराब के नशे में धुत चार कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. सड़क दुर्घटना के बाद युवकों ने पिस्टल लहराई. इस कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

हालांकि पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि दो फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, चार युवक ब्लू रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से पालमो की ओर से गिरिडीह आ रहे थे.

 

बंदरकुप्पी के समीप उनकी कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई. हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार सवारों को घेर लिया.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घिरते देख युवकों ने पिस्टल निकालकर लहराना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई.

 

भीड़ बढ़ती देख युवक कार लेकर फरार हो गए. ग्रामीणों ने तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कार का पीछा शुरू किया. युवक तेज गति से कार भगा रहे थे उनलोगों ने रास्ते में दो अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी. काफी मशक्कत के बाद पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी के पास उनकी कार को रोका गया.

 

कार में सवार चार में से दो मौके का फायदा उठाकर भाग निकले. बाकी दो पकड़ा गये. उनकी पहचान बिहार के सिवान जिला अंतर्गत महाराजगंज निवासी नरेश सिंह और नितेश सिंह के रूप में हुई. एक युवक नशे के कारण बोलने की स्थिति में नहीं था, जिसे सदर अस्पताल भेजा गया. दूसरे से पचंबा थाना में पूछताछ हो रही है.

 

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को देखकर युवकों ने चलते वाहन से पिस्टल फेंक दी थी. सर्च अभियान चल रहा है, लेकिन हथियार बरामद नहीं हुआ.मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पहले दुर्घटना की सूचना मिली, फिर पिस्टल लहराने की जानकारी.

 

 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है, इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. वहीं फरारों की तलाश जारी है और जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही