Search

 
 
 

गिरिडीह : नवजात की मौत के बाद परिजनों ने किया चैताडीह मातृत्व अस्पताल में हंगामा

 
Giridih : गिरिडीह सदर अस्पताल की चैताडीह मातृत्व शिशु इकाई में शनिवार को एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड के चेंगरबासा निवासी अभिषेक वर्मा की गर्भवती पत्नी सिमरन कुमारी को पेट में दर्द की शिकायत पर परिजन उसे लेकर सुबह करीब पांच बजे अस्पताल पहुंचे. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर लिया. परिजनों के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे महिला प्रसव के दौरान नवजात का कुछ हिस्सा बाहर निकला और दोपहर एक बजे तक वही स्थिति रही. इस दौरान प्रसूता दर्द से बेचैन रही, लेकिन अस्पताल के कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया. पूछने पर ठीक-ठाक डिलीवरी हो जाने की बात कह कर टाल दिया. बाद में परिजन प्रसूता को लेकर मातृत्व शिशु केंद्र के बगल में स्थित जनता हॉस्पिटल ले गए, जहां प्रसव हुआ, लेकिन नवजात में कोई हरकत नहीं दिखी. परिजन नवजात को लेकर दोबारा चैताडीह मातृत्व शिशु केंद्र पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई. इससे परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे. इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी. दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-a-girl-and-her-innocent-daughter-recovered-from-a-well-parents-accused-of-murder/">गिरिडीह

: कुएं से युवती व उसकी मासूम बेटी का शव बरामद, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही