Search

 
 
 

गिरिडीह : नवजात की मौत के बाद अस्पताल बंद कर संचालक फरार, प्रशासन ने किया सील

 
Gawan (Giridih) : गावां के नगवां चक रोड स्थित अंबिका देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में नवजात की मौत के बाद संचालक व कर्मी अस्पताल बंद कर फरार हो गए. इधर, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है. सिविल सर्जन के निर्देश पर मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश्वर, बीपीएम प्रमोद बर्णवाल, बीपीआरओ संजय कुमार, मनरेगा जेई मो. रिजवान और एसआई रामप्रवेश चौधरी अस्पताल पहुंचे, तो बंद मिला. बाद में कागजी प्रक्रिया के बाद अस्पताल के सभी मेन गेट को सील कर दिया गया. ज्ञात हो कि बिरने निवासी मो. जसीम ने पिछले बुधवार को अपनी पत्नी सबा साहिल को प्रसव पीड़ा के बाद अंबिका देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. वहां महिला को लड़का पैदा हुआ. लेकिन  जन्म के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने लगी और रविवार की रात इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने के बाद परिजन घर चले गए. बाद में जनप्रतिनिधियों ने सीएस से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी. जनप्रतिनिधि अस्पताल को सील करने की मांग करने लगे. इसके बाद सीएस ने अधिकारियों को भेजकर अस्पताल को सील करा दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gomo-woman-accuses-police-in-dcs-janata-darbar/">धनबाद

: डीसी के जनता दरबार में गोमो की महिला ने पुलिस पर लगाया आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही