Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जिला बॉक्सिंग संघ गठन के बाद युवाओं में बढ़ रहा बॉक्सिंग का क्रेज

Giridih : वर्ष 2021 में  जिला बॉक्सिंग संघ गठन के बाद युवाओं में इस खेल का क्रेज बढ़ रहा है. जिले के युवा बॉक्सिंग सीख रहे हैं. संघ गठित किए जाने के बाद एसआईटी कॉलेज परिसर में बॉक्सिंग का ट्रेनिंग दिया जाने लगा. करीब एक वर्ष की कठिन ट्रेनिंग कर युवाओं ने बॉक्सिंग सीखे. संघ ने पहली बार 15 वीं झारखंड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 19 से 21 अक्टूबर तक गिरिडीह में किया. इसके लिए राज्य बॉक्सिंग संघ से अनुमति लेनी पड़ी. गिरिडीह के प्रतिभागियों ने तीन पदक जीते. संघ के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों को पदक मिलना गर्व की बात है. एसआईटी परिसर में विगत एक वर्ष से 35 लड़के-लड़कियों को बॉक्सिंग का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है. अब बॉक्सिंग सीखने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. योग्य ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=451800&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : होली विजन इंटरनेशनल स्कूल मिर्जागंज ने मनाई दीपावली [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही