Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : वृद्ध दंपती को हथियार का भय दिखाकर घर में बनाया बंधक, लाखों की डकैती

Giridih : गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कुलमुंगरी गांव में डकैतों ने 15 अप्रैल की देर रात पिस्तौल की नोक पर एक वृद्ध दंपति को घर में बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की डकैती की. वारदात की सूचना पाकर भेलवाघाटी थाना प्रभारी अवधेश कुमार सदलबल कुलमुंगरी गांव जाकर भुक्तभोगी दंपती से जानकारी ली. भुक्तभोगी महेंद्र मोदी के अनुसार रात में करीब दो बजे अचानक उसके चेहरे पर टॉर्च की रोशनी पड़ी. नींद खुलने पर घर में डकैतों को देखा. देखते ही देखते डकैतों ने पिस्तौल दिखाकर चुप रहने को कहा. इसके बाद डकैतों ने दंपती को बंधक बनाकर सोना, चांदी के जेवरातों समेत पचास हजार रुपए नगद लूट लिए. दंपती का दावा है कि नगद समेत कुल डेढ़ लाख रुपए मूल्य के संपत्ति की डकैती हुई है. डकैतों ने महेंद्र मोदी की पत्नी शकुंतला देवी के कान से कर्णफूल, गले का लॉकेट, पैर में पहने पायल को भी खोल लिया. शकुंतला देवी के विरोध करने पर डकैतों ने मारपीट की. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=608664&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : जीवा फॉरमेशन ने महिलाओं के लिए किया आत्मरक्षा कार्यक्रम का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही