Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह  : भगवान अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रवाल समाज ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Giridih : बरवाडीह स्थित पुराना पुलिस लाइन में अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक 4 सितंबर को संपन्न हुई. अध्यक्षता अग्रवाल समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल ने की. जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 26 सितंबर को भव्य तरीके से भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती मनाई जाएगी. यह समारोह शहर के नगर भवन में होगा. इसके अलावा अग्रवाल समाज की अबतक की उपलब्धियों को लेकर एक पुस्तक निकालने का निर्णय लिया गया है. समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे. इसके तहत डांस, सिंगिंग, काव्य पाठ, नाटक आदि की प्रस्तुति की जाएगी. समारोह को लेकर एक आयोजन समिति गठित की गई है. अगली बैठक 11 सितंबर को बुलाई गई है. बैठक में अरविंद कुमार, अनिरुद्ध अग्रवाल, प्रमोद कुमार, दिनेश प्र अग्रवाल, विनोद कुमार, अनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रो गणेश चंद्र अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विकाशचंद्र अग्रवाल, विपिन कुमार, संतोष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, युगलकिशोर, शंभू अग्रवाल, मदन अग्रवाल आदि ने भाग लिया. यह">https://lagatar.in/giridih-negligence-of-electricity-department-sent-two-bills-to-consumers/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बिजली विभाग की लापरवाही, उपभोक्ताओं को दो बिल भेजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही