Search

 
 
 

गिरिडीह : अग्निपथ योजना से टूटेगा सैनिकों का मनोबल- विधायक

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- समाहरणालय परिसर में बीस सूत्री कार्यालय का स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने 20 जून को उद्घाटन किया. इस दौरान विधायक ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि केंद्र सरकार को योजनाओं को बनाने से पहले देश से संवाद करना चाहिए. नोट बंदी आम लोगों को पसंद नहीं आई. उसी तरह जीएसटी को व्यापारियों ने पसंद नहीं किया. कृषि बिल को किसानों ने नकार दिया. अब केंद्र सरकार अग्निपथ योजना ले आई है. देश के नौजवान इस योजना को पसंद नहीं कर रहे हैं. मोदी सरकार अग्निपथ योजना लाकर सैनिकों को ठेके पर बहाल करना चाहती है. सरकार की इस योजना से सैनिकों का मनोबल टूटा है. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के बारे में वरिष्ठ बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया था कि अग्निवीरों को बीजेपी कार्यालय में चौकीदार के रूप में बहाल किया जाएगा. उनका यह बयान सैनिकों का अपमान है. मौके पर बीस सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रमिला मेहरा, अभय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, अजीत कुमार पप्पू, पूर्व विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=335444&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह में लाखों की लूट, अपराधी फरार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही