Search

गिरिडीह: कृषि योजनाओं का प्रचार सोशल नेटवर्किंग साइट्स से होगा: डीसी

Giridih: नगर भवन परिसर में कृषि निदेशालय, जिला क़ृषि विभाग व  जीटी भारत की ओर से 12 मई को जिले के किसानों, एसएचजी, फेडरेशन व एफपीसी के प्रतिनिधियों के साथ कृषि अवसंरचना कोष विषयक जागरुकता कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार से आमजनों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. योजनाओं के कन्वर्जन से विभिन्न प्रकार के लाभ से किसानों को लाभान्वित किया जा सकता है. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, कल्याण विभाग की योजना तथा जेएसएलपीएस के महिला लखपति योजना आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल नेटवर्किंग साइट्स से किया जाएगा. टीम लीडर प्रभाष चंद्र दुबे ने कृषि अवसंरचना कोष तथा झारखण्ड राज्य कृषि ऋण माफ़ी योजना के बारे में जानकारी दी.साथ ही कहा कि एआइएफ योजना का लाभ लेने में गिरिडीह जिला राज्य में नंबर वन है. जिले के 80 किसानों ने योजना का लाभ लेकर बिजनस शुरू कर दिया है. डीडीसी ने उद्यमियों को कोल्ड स्टोरेज लगाने और खाद्य प्रसंस्करण आदि इकाईओं को लगाने का आहवाहन किया. किसानों और कृषि क्षेत्र के उद्यमियों के लिए एक लाख करोड़ रुपए की राशि का अवांटन किया गया है. जिसमें झारखंड को 1445 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. मौके पर मुनिया कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा, डीएओ सुरेंद्र कुमार सिंह, रमेश कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नाबार्ड डीडीएम आदि मौजदू थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=634712&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांवा: नदी-नाला गए हैं सूख,जंगली जानवर कर रहें हैं गांवों का रूख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp