Search

 
 
 

गिरिडीह : आजसू प्रखंड अध्यक्ष ने बेंगाबाद की नई सीओ का किया स्वागत समेत 4 खबरें एक साथ

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद अंचल की नई सीओ प्रियंका प्रियदर्शिनी का स्वागत मंगलवार को आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष महेंद्र महतो के नेतृत्व में किया गया. नव पदस्थापित सीओ का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया. आजसू कार्यकर्ताओं ने सीओ प्रियंका प्रियदर्शिनी से आम लोगों की जमीन की दाखिल खारिज, ऑनलाइन रशीद निर्गत करने, जाति, आय व आवासीय प्रमाणपत्र बनवाने आदि कार्यों को सुगमता पूर्वक कराने का आग्रह किया. ताकि आम लोगों को मुख्यालय का चक्कर काटने पर मजबूर नहीं होना पड़े. स्वागत करने वालों में जिला परिषद सदस्य केदार हाजरा, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष बिंदु मंडल, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड सचिव मनीष कुमार साव, बेंगाबाद पंचायत के प्रभारी पंकज कुमार वर्मा आदि शामिल थे.

गावां सीएचसी में 42 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण ऑपरेशन 

Ganwa (Giridih) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में मंगलवार को 42 महिलाओं व 2 पुरुषों का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्रमोहन कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन के तहत सहिया व एएनएम को अपने पोषक क्षेत्र में बंध्याकरण व पुरुष नसबंदी के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा गया है. महिला बंध्याकरण की लाभार्थियों को दो हजार रुपये व पुरुष नसबंदी के लिए तीन हजार रुपये लाभार्थियों को दिया जाएगा. मौके पर डॉ बीके सिंह, डॉ हबीब उल्लाह खान, बीटीटी उषा देवी, रंजन कुमार, नुशरत परबीन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

झारखंड युवा एकता संगठन के प्रदेश प्रवक्ता बने संजय यादव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/sanjay-yadav.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड के नीमाडीह पंचायत निवासी संजय यादव को झारखंड युवा एकता संगठन का प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है. संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, नरेश वर्मा, रंधीर मंडल, विनोद यादव, पप्पू यादव समेत कई लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी है. ज्ञात हो कि दिल्ली के नया बाजार में एक कार्यक्रम का आयोजन कर संजय यादव को सम्मानित किया गया. मौके पर नवनिर्वाचित प्रदेश प्रवक्ता संजय यादव ने कहा कि प्रवासी मजदूर के हर सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे. उनकी हर समस्याओं का समाधान के लिए पहल करेंगे.

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत निकली प्रभातफेरी

Ganwa (Giridih) : स्वास्थ्य विभाग ने स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को लेकर ने मंगलवार को गावां प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलैयाटांड़ से स्कूली बच्चों के साथ प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने कुष्ठ बीमारी के लक्षण और इसकी रोकथाम के लिए लोगों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी. प्रभातफेरी में शामिल बच्चों व विभागीय कर्मियों ने सैकड़ों घरों से गुजते हुए लोगों को बीमारी के प्रति मोटिवेट. मालूम हो कि प्रखंड में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसको लेकर हर स्तर पर लोगो को जागरूक किया जा रहा है. मौके पर प्राधानाचार्य मोहन यादव, एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार डॉ अमित कुमार व विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसापास">https://lagatar.in/dhanbad-aasapas-center-bent-on-handing-over-public-industries-to-private-hands-3-news-together-including-arup/">धनबाद-आसापास

: सार्वजनिक उद्योगों को निजी हाथों में सौंपने पर केन्द्र आमादा- अरूप  समेत 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही