Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी फतह करने को जुटी आजसू, सुदेश ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 

एक वोट छूटे ना, एक वोट लूटे ना : सुदेश महतो

Dumri(Giridih) : आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने 26 अगस्त को डुमरी प्रखंड के चैनपुर सहित कई गांव का दौरा कर एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी व हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला, कहा कि ये लड़ाई राजा और रंग के बीच में है. डुमरी की जनता हवाई जहाज पर चलने वाले राजा को पगडंडियों पर चलने को मजबूर कर दिया है.

झामुमो ने बिनाद बाबू के सपनों को तिलांजलि दे दी

[caption id="attachment_740816" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Sudesh-222-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> सभा में जुटी महिलाओं की भीड़[/caption] सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जो सोच है वो स्व विनोद बाबू वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा की नहीं है. बिनोद बाबू की सोच को तिलांजलि देने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा है. उनके विचारों को दफन करने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा है. 20 साल के शासन में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने क्षेत्र का विकास ही नहीं किया. अब जेएमएम का असली मतलब झारखंड मशल मनी होकर रह गया है. आजसू नेता ने कहा कि आज एनडीए के प्रत्याशी को जेएमएम के लोग रोकने में लगे हैं. इसलिए भय, भ्रष्टाचार और भ्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल डुमरी में विधायक जीतने की नहीं है, पूरे राज्य की जनता डुमरी की ओर देख रही है. अंत में सुदेश ने एक वोट छूटे ना, एक वोट लूटे ना का नारा दिया. इस दौरान पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, रोशनलाल चौधरी, अंजू देवी, पार्वती देवी, वीना कुमारी, अनीता देवी, जिबाधन महतो, छक्कन्न महतो, बैजनाथ महतो, प्रदीप साहू, दीपक श्रीवास्तव, रामप्रसाद यादव, डोमन महतो आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-two-criminals-of-kodha-gang-arrested-in-robbery-case-from-kodermas-couple/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : कोडरमा के दंपती से लूट मामले में कोढा गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही