Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : आजसू पार्टी लड़ेगी डुमरी उपचुनाव, सुदेश महतो ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
झामुमो नेता जयलाल महतो ने थामा आजसू पार्टी का दामन
Pirtand(Giridih): आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को मधुबन स्थित तेरापंथी कोठी में हुई. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक लंबोदर महतो उपस्थित हुए. बैठक में डुमरी विधानसभा के उपचुनाव पर चर्चा हुई. इस दौरान उपस्थित आजसू के नेता व कार्यकर्ताओं ने चुनाव समेत कई अन्य मुद्दे पर चर्चा की. पार्टी सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव में आजसू पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में जुट जाएं. उन्होंने कहा कि चुनाव का टिकट किसे मिलेगा, यह समय आने पर पता चल जाएगा. बैठक के दौरान डुमरी विधानसभा के झामुमो नेता सह मुखिया जयलाल महतो उर्फ जेली समेत कई लोगों ने सुदेश महतो के समक्ष आजसू पार्टी का दामन थामा. मौके पर जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, यशोदा देवी, बैजनाथ महतो, छक्कन महतो, शंकर यादव, मेराज आलम, सतीश महतो समेत पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677537&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों में गति लाने का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही