Search

 
 
 

गिरिडीह : मांगों को लेकर आजसू ने दिया धरना

 
Giridih : आजसू कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर तिसरी प्रखंड कार्यालय के समक्ष 11 अक्टूबर को धरना दिया. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेता नारायण यादव ने कहा कि बालू के दाम में बढ़ोतरी के कारण प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य निर्माण कार्य बाधित हो रहे हैं. गरीबों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. प्रखंड में कई योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही है. रसीद काटने में अंचल कर्मी टालमटोल करते हैं. उन्होंने कहा कि आजसू ने खोरी महुआ अनुमंडल पदाधिकारी का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकृष्ट किया, लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे. समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आजसू चरणबद्ध आंदोलन छेड़ेगी. मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष संतोष गुप्ता, विक्की शर्मा, विकास दास समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=441489&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी बीजेपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही