Giridih : आजसू पार्टी की ओर से 13 अप्रैल को स्थानीय सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में सात सूत्री मांगों को लेकर सामाजिक न्याय मार्च निकाला गया. मार्च निकालने के लिए आजसू कार्यकर्ता शहर के झंडा मैदान में जमा हुए और सांसद के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां सांसद समेत अन्य नेताओं ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद मार्च कालीबाड़ी चौक होते हुए शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर पुराना परिसदन भवन पहुंचा, जहां आम सभा का आयोजन कर राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. मांगों में 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करने, जातीय जनगणना के आधार पर पिछड़ों को आरक्षण देने, सरना धर्म कोड लागू करने, आंदोलनकारियों को सम्मान देने समेत अन्य मांगें शामिल हैं. मौके पर सांसद ने कहा कि जिस विश्वास के साथ राज्य की जनता ने हेमंत सरकार को चुनी थी उसके विपरीत सरकार काम कर रही है. यह सरकार चुनाव के पहले जनता से किए गए वादे पूरा नहीं कर रही है, जिसके कारण जनता में आक्रोश है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह पार्टी के जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, जिला महासचिव छक्कन महतो, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कंपू यादव, संजय साव, शंकर यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र राम, केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा समेत पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=607774&action=edit">यह
भी पढ़ें : तिसरी: सीआरपीएफ ने पानी की टंकी व सीमेंट सीटों का किया वितरण [wpse_comments_template]
गिरिडीह : आजसू ने हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर निकाला न्याय मार्च

Leave a Comment