Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी आजसू- गुड्डू यादव

आजसू की बैठक में चुनाव पर हुई चर्चा
Giridih : 18 जून को परिसदन में हुई आजसू की बैठक में डुमरी विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने कहा कि आजसू यह उपचुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी. चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि 22 जून को आजसू का स्थापना दिवस है, जिसे इस बार संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इस अवसर पर डुमरी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. बैठक के दौरान कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की. जिलाध्यक्ष ने सभी लोगों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. बैठक में आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष शंकर यादव, महासचिव छक्कन महतो, केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो, डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, गांडेय विधानसभा प्रभारी अर्जुन बैठा, सतीश महतो, वीरेंद्र राम, पवन यादव, मेराज आलम, विजय कुमार, धर्मेंद्र यादव, प्रियंका शर्मा, कंचन राय, अमित यादव, तनवीर हसन, राजेश पंडित समेत पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=671938&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : महिला की हत्या मामले में दो आरोपियों को भेजा जेल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही