Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : आजसू के अर्जुन बैठा ने की पार्टी से बगावत, गांडेय उपचुनाव में निर्दलीय भरा पर्चा

भाजपा का गड़ित गड़बड़ाया  

Bengabad (Giridih) : एनडीए के घटक आजसू के केंद्रीय महासचिव अर्जुन बैठा पार्टी से बगावत कर गांडेय के चुनावी समर में उतर गए हैं. उन्होंने गांडेय विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है. जनकारी के अनुसार, अर्जुन बैठा महासचिव पद और आजसू पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में उतरे हैं. उनके चुनावी मैदान में उतरने से गांडेय का राजनीतिक गणित बिगड़ गया है. ज्ञात हो कि उपचुनाव में एनडीए से भाजपा के दिलीप वर्मा और इंडिया गठबंधन से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी का नामांकन पहले ही दाखिल हो चुका है. अब अर्जुन बैठा के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. अर्जुन बैठा के चुनाव मैदान में उतरने से गांडेय की राजनीति और गर्मा गई है. तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अर्जुन बैठा के समर्थक शुरू से ही अपने नेता को चुनावी मैदान में उतारने की जिद पर अड़े हुए थे. अर्जुन बैठा के संगठन के वॉट्सएप ग्रुप अर्जुन सेना महिला मोर्चा में दो-तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट कर 3 मई को अर्जुन बैठा के नामांकन करने की बात कही थी. हालांकि बैठा इससे लागातार इनकार कर रहे थे, लेकिन रांची से लौटने के बाद उनहोंने शुक्रवार को नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया है.

कल्पना सोरेन को होगा लाभ

अर्जुन बैठा के चुनाव मैदान मे उतरने से भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा का राजनीतिक गणित गड़बड़ा गया है. इसका सीधा फायदा इंडिया गठबंधन (झामुमो) की प्रत्याशी कल्पना सोरेन को होने की बात कही जा रही है. लोगों का कहना है कि चुनाव में अर्जुन बैठा जो वोट लायेंगे उससे भाजपा प्रत्याशी को नुकसान पड़ेगा और कल्पना सोरेन की जीत की राह आसान बन जायेगी. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-woman-dies-three-injured-after-being-hit-by-auto-in-nimiaghat/">गिरिडीह

: निमियाघाट में ऑटो के धक्के से महिला की मौत, तीन घयल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही