Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तिसरी में आजसू का धरना तीसरे दिन जारी

Advertisement
Advertisement
कम अनाज मिलने सहित सात मामलों को लेकर जारी है आंदोलन
Tisri (Giridih). : तिसरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में आजसू पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना 13 सितंबर को भी जारी रहा. मालूम हो कि आजसू पार्टी पीडीएस कार्डधारियों को कम अनाज मिलने सहित सात सूत्री मांग को लेकर तीन दिन से धरना दे रही है. मौके पर आजसू नेताओं ने कहा कि कार्डधारियों को हर यूनिट में 2 किलो अनाज कम मिल रहा है. कहा कि राशन कार्ड में गरीबों के नाम जोड़ने में कोताही की जा रही है साथ ही गुमगी व सिंघो की जन वितरण दुकान एक ही घर में चलाए जा रहे हैं.  खिजुरी के बिशुनपुर की डीलर ने दो माह से अनाज नहीं दिया है. जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा जब जबतक गरीबों को पांच किलो राशन नहीं मिलेगा, तबतक यह धरना जारी रहेगा.

समझौता वार्ता करने पहुंचे बीडीओ

इधर, तिसरी के बीडीओ संतोष प्रजापति व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पवन कुमार ने धरनास्थल पर पहुंचकर कहा कि इन मांगों की हर बिंदु पर जांच कर कारवाई की जाएगी. एक महीने के अंदर सारे मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा. आजसू नेता नारायण यादव ने कहा कि चावल कालाबाजारी आम बात हो गई है. कार्डधारियों को तीन किलो देकर पांच किलो पर अंगूठा लगवाया जा रहा है. धरना पर बैठे आजसू नेता ने कहा कि जबतक डीलर कार्डधारियों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज नहीं देगा तबतक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा. खबर लिखे जाने तक धरना समापत नहीं हुआ है. मौके पर आजसू नेता नारायन यादव,  दिनेश राणा, सहाबुद्दीन अंसारी,  शंकर यादव, विकास दास, महेश टुडू आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/giridih-raid-in-nayak-cement-factory-of-gadi-shrirampur-four-tractor-stones-seized/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : गादी श्रीरामपुर की नायक सीमेंट फैक्ट्री में छापा, चार ट्रैक्टर पत्थर जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही