Search

 
 
 

गिरिडीह : अकलियत समाज ने कोडरमा लोकसभा सीट पर जताया दावा

 
सामाजिक बैठक में लिए गए कई निर्णय
Giridih : बेंगाबाद प्रखंड के महेशमुंडा में अकलियत समाज की बैठक कांग्रेस अकलियत कमेटी के जिलाध्यक्ष नेशन अहमद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सामाजिक और राजनीतिक उत्थान पर चर्चा की गई. मौके पर मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश महासचिव मो जैनुल अंसारी ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट हो रही है. उसी तर्ज पर कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को एकजुट होकर अकलियत समाज के नेता को टिकट देने की मांग को बुलंद करना होगा. कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में अकलियत समाज की अच्छी तादाद है. इस समाज को राजनीति में उचित भागीदारी नहीं मिल पा रही है. उन्होंने कहा कि अकलियत एकजुट होंगे तभी हक मिल सकेगा. मौके पर देवरी के जिला परिषद सदस्य मो उस्मान अंसारी, अकबर अंसारी, महताब अली मिर्जा, मुखिया मो परवेज अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=702410&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सीएम 19 को आएंगे डुमरी, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही