प्रखंड के ग्रेसिया पब्लिक स्कूल से हुआ शुभारंभ
Ganwa (Giridih) : गावां प्रखंड में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 20 सितंबर को बच्चों को कृमि की दवा खिलाने के अभियान की शुरुआत ग्रेसिया पब्लिक स्कूल गावां से हुई. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्रमोहन कुमार व बीपीएम प्रमोद बर्णवाल ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर शुभारंभ किया. प्रखंड के सभी विधालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दवा खिलाई गई. डॉ. चन्द्रमोहन कुमार विद्यार्थियों को दवा के फायदे भी बताए. कहा कि एक से 19 साल तक के बच्चों व किशोरों को दवा खाना जरूरी है. इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है. प्राधानाचार्य संतोष चन्द्रवंशी ने बच्चों को नाखून साफ रखने, स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करने, खाने से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोने, शुद्ध पानी पीने की सीख दी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment