Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने का आरोप, 12 लोगों पर केस

Ganwa (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के नगवां में एक विवाहिता ने कुछ लोगों पर उसकी मांग में जबरन सिंदूर डालने का आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया है. पुलिस को दिए आवेदन विवाहिता ने कहा है कि 30 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वह घर में अकेली थी. इसी दौरान बादीडीह निवासी रोहित यादव नशे की हालत में घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा. जब उसने शोर मचाया, तो उसकी गोतनी ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और गांव के अरुण चौधरी, संतोष चौधरी, प्रमोद चौधरी, दीपक चौधरी समेत अन्य लोगों को बुला लिया. सभी ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और बादीडीह निवासी रोहित यादव से उसकी मांग में जबरन सिंदूर डलवा दिया. इसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जाते समय उनलोगों ने महिला का आरोप है कि उनलोगों ने घर में रखे बर्तन, सोने की चेन व 40 हजार रुपए नकद लेते गए.

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : थाना प्रभारी

गावां थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि इस मामले में गावां थाना में कांड संख्या 38/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस तरह का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना गलत है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cbi-will-file-disproportionate-assets-case-against-the-arrested-colliery-agent/">धनबाद

: गिरफ्तार कोलियरी एजेंट पर आय से अधिक संपत्ति का केस करेगी सीबीआई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही