Search

 
 
 

गिरिडीह : सीओ पर मनमानी का आरोप, भूस्वामियों का धरना जारी

 
Giridih : बेंगाबाद सीओ केके मरांडी की मनमानी रवैए के खिलाफ भूस्वामियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. धरना सीओ कार्यालय के समक्ष दिया जा रहा है. अब सीओ की कार्यशैली के खिलाफ भूस्वामियों के समर्थन में बीजेपी नेता भी खड़े हो गए हैं. धरना में शामिल बीजेपी के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने एक ही तरह की जमीन पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप सीओ पर लगाया. कहा कि पुरुषोत्तम साहू, रोहित साव, राजेश साव, भागीरथ साव ने हरखुडीह मौजा के खाता नंबर 17, प्लॉट नंबर 942, रकवा 49 पर निर्माण कार्य शुरू किया था. सीओ ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. धऱना कार्यक्रम को भुक्तभोगी पुरुषोत्तम साहू ने भी संबोधित किया. कहा कि 1954 से 2014 तक उक्त जमीन की रसीद मेरे पास है. वर्ष 2000 में अंचल कार्यालय ने कागजातों को सत्यापित भी किया. दो किस्तों में 4 एकड़ और दूसरी किस्त में 80 डिसमिल बंदोबस्ती का हुकुमनामा दिया गया. 4 एकड़ भूमि सही बताया जा रहा है, 80 डिसमिल पर विरोध है. जमीन मामले में सीओ का रवैया पक्षपातपूर्ण है. सीओ को सरकारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि सीओ पर दुर्भावना से ग्रसित होकर कार्य करने का आरोप लगाया. जिलाध्यक्ष की अगुवाई में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने सीओ से मुलाकात भी की. इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ केके मरांडी ने कहा कि उस प्लॉट पर जंगली जमीन दर्शाया गया है. निर्माण कार्य करने वालों को आदेश नहीं नोटिस जारी किया गया है. निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है. धरना देने वालों में दिवाकर सुनार, महेंद्र वर्मा, सुनील यादव, बाबू चंद साव, अजीत सिंह, जयप्रकाश मंडल, प्रवीण राम, दिलीप वर्मा समेत अन्य शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=413186&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : देवरी व गावां प्रखंड में चिकित्सक पदस्थापित नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही