Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई अंबेडकर जयंती

Giridih : सामाजिक समरसता दिवस पर शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में शुक्रवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. इस मौके पर प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी व झूपर महतो ने डॉ अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि डॉ.अंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाना जाता है. कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति-व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया. [caption id="attachment_608290" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/SSVM-BACCHE-300x173.jpg"

alt="" width="300" height="173" /> कार्यक्रम में शामिल स्कूल की छात्राएं[/caption] मौके पर अभय सिंह, अरुणिमा राज, अनुष्का सिंह, राहुल कुमार, अंकिता कुमारी, रक्षिता कुमारी ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला व श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर बरगंडा संकुल के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक संकुल संयोजक सह सचिव सीए राकेश कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ. बैठक में विद्यालयों के प्रधानाचार्य से वार्षिक बजट, आगामी कार्य योजना, नये नामांकन सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली गई. बैठक में प्रधानाचार्य विनोद पांडेय, जीतन पंडित, प्रमोद कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर पंडित आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanwar-132nd-birth-anniversary-celebrations-of-babasaheb-bhimrao-ambedkar-concluded/">यह

भी पढ़ें : धनवार : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती समारोह संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही