Search

 
 
 

गिरिडीह : शिबू सोरेन के रोपे पेड़ को पानी देने का मौका- हेमंत सोरेन

 
Giridih : गिरिडीह जिला जेएमएम का 50 वां स्थापना दिवस समारोह शहर के झंडा मैदान में 4 मार्च को मनाया जा रहा है. मैदान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खचाखच भरा है. समारोह को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन के रोपे पेड़ को पानी देने का मौका मिला है. झारखंड आंदोलनकारियों के बदौलत आज वह विशाल वृक्ष बन चुका है. जब देश आजादी का सपना नहीं देखा था तब यहां के आंदोलनकारी जल व जंगल की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे थे. हम वैसे माटी के लाल हैं, जहां संघर्ष की परंपरा रही है. जब-जब चुनौती मिली है, उसका साहस के साथ मुकाबला किया है. चुनौती से कभी घबराया नहीं. विपक्षी पार्टियां लगातार आघात पहुंचा रही है. आंदोलनकारियों के बलिदान को समझना होगा. बाहरी ताकत एक बार फिर हमलावर है. सत्ता में रहें य न रहें संघर्ष जारी रहेगा. [caption id="attachment_572367" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/welcomed-to-cm-300x142.jpeg"

alt="" width="300" height="142" /> समारोह में सीएम हेमंत सोरेन का स्वागत करते कार्यकर्ता[/caption] समारोह को गांडेय विधायक डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, जयप्रकाश वर्मा समेत अन्य जेएमएम नेताओं ने भी संबोधित किया. स्थापना दिवस समारोह को लेकर झंडा मैदान में दोपहर से ही पार्टी कार्यकर्ता मांदर की थाप पर थिरकते नजर आए. समारोह में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन शाम में झंडा मैदान पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं सीएम ने आंदोलनकारियों को सम्मानित किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=571691&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : होली और शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही