Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : मछली लदे पिकअप वैन को अज्ञात वाहन ने मारा धक्का, खलासी की मौत, चालक घायल

Giridih : बेंगाबाद थाना क्षेत्र में दिघारिया खुर्द गांव के समीप 30 जनवरी को एक मछली लदे पिकअप वैन को अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया. धक्का लगने से मछली लदे पिकअप वैन के खलासी की मौत हो गई तथा चालक गंभीर रूप से घायल है. दोनों की पहचान नहीं हो पाई है. धक्का इतना जबरदस्त था कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए. हादसे की खबर पाकर बेंगाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मछली लदे पिकअप वैन बंगाल से आ रही थी. दिघरिया खुर्द पहुंचने पर गांडेय की ओर से आ रहा एक मालवाहक ने पीछे से धक्का मार दिया. अज्ञात वाहन के चालक और खलासी गाड़ी समेत फरार है. पुलिस दोनों को तलाश रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=540227&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अज्ञात बाईक की ठोकर से वृद्ध मजदूर की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही