Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : आस्था व शांति का केंद्र है आनंद भवन आश्रम

Giridih : हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित आनंद भवन आश्रम आस्था एवं शांति का केंद्र है. यहां प्रतिवर्ष वैशाख महीने में साधु सीताराम के तिरोभाव दिवस का आयोजन किया जाता है. आयोजन में भाग लेने के लिए देश के कोने-कोने से भक्त पहुंचते हैं. आश्रम परिसर में साधु सीताराम की समाधि मंदिर के अलावा आकर्षक नाट मंदिर है. मंदिर में मां काली एवं राधा-कृष्ण की अलग-अलग मूर्तियां स्थापित हैं. मूर्तियों की प्रतिदिन त्रिसंध्या पूजा-आरती होती है. प्रतिवर्ष कार्तिक मास में काली पूजा तथा भाद्रपद मास श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समारोह का आयोजन किया जाता है. नाट मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है. जिसका उद्घाटन 5 अप्रैल को साधु संतों व भक्तों की उपस्थिति में किया जाएगा. अनुष्ठान की तैयारी जोर शोर से चल रही है. [caption id="attachment_598828" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/mahimanand-sarswati-300x202.jpg"

alt="" width="300" height="202" /> आश्रम के जनरल सेक्रेटरी स्वामी महिमानंद सरस्वती[/caption]   इस संबंध में आश्रम के जनरल सेक्रेटरी स्वामी महिमानंद सरस्वती ने बताया कि चार दिनों तक अनुष्ठान सह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. शुरुआत 5 अप्रैल को होगी तथा समापन 8 अप्रैल को होगा. इस दौरान विशेष पूजा के साथ-साथ तिरोभाव दिवस मनाया जाएगा, जिसमें देशभर में फैले साधु सीताराम के हजारों अनुयायी और साधु संत भाग लेंगे. साधु-संतों को आमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है. कार्यक्रम में आनंद धारा संगीतांजलि की ओर वीरेंद्र बनर्जी, शांतिमय माजी, अर्धेंदू शेखर बनर्जी प्रस्तुति देंगे. सितार वादन केडिया ब्रदर्स करेंगे. लक्ष्मण दास व उनके साथी बाऊल संगीत प्रस्तुत करेंगे. कर्ण कुंती संवाद और साधक रामप्रसाद की लीला पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा. देवाशीष चक्रवर्ती ग्रुप मातृ संगीत प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम के बारे में आश्रम के सभापति मोहित बनर्जी ने बताया कि तिरोभाव दिवस पर प्रभात फेरी, कुंवारी पूजा, साधु सेवा, गुरु वंदना, षोडशोपोचर विशेष पूजा, वस्त्र वितरण, बाल भंडारा, नर नारायण सेवा, प्रसाद वितरण और नगर संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा.

आश्रम की देशभर में 6 शाखाएं

आनंद भवन आश्रम की देशभर में कुल 6 शाखाएं हैं. प्रधान कार्यालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में है. इसके अलावा सरिया, हजारीबाग (कटकमसांडी), ऋषिकेश, हरिद्वार और आसनसोल में शाखाएं हैं.

ठहरने की है बेहतर व्यवस्था

आश्रम में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की बेहतर व्यवस्था है. आश्रम द्वारा दर्जनों बहुमंजिली इमारतों का निर्माण किया गया है. यह आश्रम धनबाद-गया रेलखंड पर हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है. रेल व सड़क मार्ग से यहां पहुंचा जा सकता है. आश्रम लगभग 8 से 10 एकड़ की भूमि में फैला हुआ है. सुंदर बगीचे में रंग-बिरंगे फूल खिले रहते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=598773&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : युवक का शव पहुंचा गांव, परिजनों के चीत्कार से सभी की आंखे हुई नम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही