Search

 
 
 

गिरिडीह : 5 वर्षों से अधूरा पड़ा है सांसद आदर्श पंचायत का आंगनबाड़ी केंद्र

 

सांख पंचायत के हरनी में है केंद्र, पंसस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Ganwa (Giridih) : गांवा प्रखंड अंतर्गत सांख पंचायत के हरनी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण पिछले 5 वर्षों से अधूरा पड़ा है. यह स्थिति तब है जब सांख सांसद आदर्श ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है. आंगनबाड़ी केंद्र का आधा-अधूरा भवन काफी जर्जर हो गया है. खिड़की-दरवाजे सब गायब हैं. यहां पेयजल की भी की भी व्यवस्था नहीं हे, शौचालय व बिजली कि स्थिति भी काफी खराब है. पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव ने कहा कि सरकार छोटे-छोटे बच्चों के विकास, पोषण व आरंभिक शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है. कई आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाकर वहां आधुनिक सुविधाएं भी दी गई है. ऐसे में सांख पंचायत के हरनी आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाली समझ से परे है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 सितंबर तक आंगनबाड़ी को दुरुस्त नहीं किया गया, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे. प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-sweets-distributed-in-the-joy-of-chandrayaan-3s-successful-landing/">बोकारो

: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की खुशी में बांटी मिठाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही