Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जर्जर भवन में नहीं चलेगा आंगनबाड़ी केंद्र

Gandey(Giridih) : गांडेय प्रखंड के बीडीओ विजय कुमार और सीओ सफी आलम ने 09 जून को उदयपुर पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण कर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने हरिपालडीह, बेलडीह, उदयपुर और धोबना आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण में कई आंगनबाड़ी भवन जर्जर पाए गए. बीडीओ विजय कुमार ने मौके पर ही हरिपालडीह आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन में करने का निर्देश दिया. वहीं बेलडीह आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मरम्मती 15 वीं वित्त की राशि से करने का निर्देश दिया. मौके पर अशोक सोरेन, मिथिलेश कुशवाहा, त्रिपुरारी वर्मा आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=662914&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : गुमशुदा नाबालिग लड़की युवक के साथ बरामद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही