Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : दो बाइकों की टक्कर में आंगनबाड़ी सेविका समेत दो घायल

Giridih : तिसरी प्रखंड में खिजुरी मुख्य मार्ग पर थम्बाचक में 30 जनवरी को दो बाईकों की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए. घायलों में एक खिजुरी पूर्वी भाग आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सीमा देवी शामिल हैं. वह अपने पति अमर राम के साथ बाइक पर सवार होकर तिसरी प्रखंड कार्यालय मीटिंग में भाग लेने जा रही थी. उसी वक्त थम्बाचक में विपरित दिशा से आ रही एक अन्य बाइक पर सवार घाघरा गांव निवासी राजू मुर्मू ने टक्कर मार दी. दोनों बाइकों की टक्कर में सीमा देवी बुरी तरह घायल हो गई. राजू मुर्मू को भी हल्की चोट आई है. आनन-फानन में सेविका को बेलाटांड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पाकर तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राजू मुर्मू को तिसरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=539954&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : ट्रक ड्राइवर से रिश्वत मांगना थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, सिपाही समेत हुए सस्पेंड [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही