Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : शिक्षकों के रवैये से क्षुब्ध ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

तिसरी प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लेबडिया का मामला Giridih : झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था का हाल किसी से छुपा नहीं है. सुदूरवर्ती क्षेत्रों के स्कूलों की स्थिति और दयनीय है. गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लेबडिया के शिक्षकों की मनमानी से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया. इसकी सूचना पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मो. मुनिबुद्दीन व  झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल सोमवार की दोपहर विद्यालय पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों व बच्चों से बातचीत की. ग्रामीणों ने शिक्षकों के कार्यशैली पर सवाल उठाया. कहा कि स्कूल कभी खुलता है, तो कभी नहीं. शिक्षक बच्चों को ठीक से पढाते भी नहीं. आलम यह है कि लिखना-पढ़ना तो दूर बच्चे अपना नाम व कक्षा का नाम तक नहीं बता पा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब हमारे बच्चों को पढ़ाया ही नहीं जाएगा तो विद्यालय खुलने का क्या फायदा? दोनों नेताओं ने लोगों को समझाते हुए विद्यालय खोलने की अपील की. साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को फोन कर मामले में संज्ञान लेने को कहा. इतना ही नहीं विद्यालय का प्रधानाध्यापक कौन है यह भी एक सवाल है क्योंकि दोनों शिक्षकों ने एक दूसरे को प्रधानाध्यापक बताया है.

स्कूल में 45 बच्चों पर हैं 2 शिक्षक

लेबडिया विद्यालय में 45 बच्चों पर दो सहायक शिक्षक अरुण कुमार राउत और छोटू राउत हैं. शिक्षक अरुण कुमार राउत ने बताया कि विद्यालय के सचिव (प्रधानाध्यापक) छोटू राउत हैं. 20 सूत्री अध्यक्ष ने जानकारी लेने के लिए छोटू राउत को फोन किया तो उन्होंने बताया कि विद्यालय के सचिव अरुण कुमार राउत ही हैं. अरुण राउत ने कहा कि 5 वर्ष पहले बीईइओ ने छोटू राउत को प्रभार दे दिया था तब से सारा काम वही करते हैं. 20 सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं. शिक्षकों की लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है. ऐसे शिक्षकों के खिलाफ विभाग कार्रवाई करे, अन्यथा मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी.

चंदा को लेकर स्कूल में लगाया ताला : बीईईओ

इस बाबत पूछे जाने पर बीईईओ रंजीत कुमार ने कहा कि विद्यालय में चंदा मांगने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने ताला लगाया है. इस मामले में बीपीओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि जिसके नाम से अकाउंट होगा वही सचिव होगा. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/union-health-minister-inaugurates-mda-campaign-online/">रांची:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एमडीए अभियान का किया ऑनलाइन उद्घाटन
  हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही