Search

 
 
 

गिरिडीह : वाहन नहीं मिलने से नाराज मतदान कर्मियों ने डुमरी में जाम कर दी सड़क

 

वनांचल चौक पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Dumri (Giridih) : लोकसभा चुनाव कराने जा रहे डुमरी प्रखंड के दर्जनों मतदान कर्मियों ने वाहन उपलब्ध नहीं होने से नाराज होकर रविवार की सुबह डुमरी-गिरिडीह पथ को वनांचल चौक के पास जाम कर दिया. सड़क पर धरने पर बैठक गए और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मतदान कर्मियों ने करीब एक घंटा तक सड़क जाम रखी. इसके चलते सड़क के दोनों ओर व पुराना जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलते ही डुमरी एसडीओ शहजाद परवेज, बीडीओ अन्वेषा ओना व बीआरसीसी जयकुमार तिवारी जाम स्थल पहुंचे और मतदान कर्मियों को समझाकर अनुमंडल कार्यालय ले गए. इसके बाद सड़क पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ. गिरिडीह से वाहन पहुंचने के बाद सुबह करीब 9 बजे सभी मतदान कर्मियों को जिला डिस्पैच सेंटर रवाना किया  गया. मतदान कर्मियों ने बताया कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में मतदान कराने के लिए उन्हें क्षेत्र के अलग-अलग बूथों पर ड्यूटी दी गई है. उन्हें सुबह 5 बजे डुमरी बुलाया गया था. वे लोग निर्धारित समय पर पहुंच गए, लेकिन वहां वाहन की व्यवस्था नहीं थी. कोई कोई कुछ बताने वाला भी नहीं था. काफी इंतजार के बाद भी जब वाहन नहीं पहुंचा, तो उन्हें सड़क जाम करनी पड़ी. मौके पर कमल किशोर महतो, डिलचन्द महतो, भोलाराम क्रान्ति, संजय यादव, राजेश कुमार, हीरालाल महतो, बालेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, सोहराय महतो, प्रयाग महतो, जानकी महतो, सुरेन्द्र पांडेय, बिनोद प्रसाद महतो, सुदीप पांडेय समेत अन्य मतदान कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-of-gopinathpur-start-halla-bol-movement-with-the-slogan-take-water-vote-for-water/////">धनबाद

: गोपीनाथपुर के ग्रामीणों का `पानी दो वोट लो` नारे के साथ हल्ला बोल आंदोलन शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही