Search

 
 
 

गिरिडीह : कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी 2 को करेंगी नामांकन, यूपी के डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

 
Ganwa (Giridih) : कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी 2 मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे. गावां स्थित टिकैतगढ़ में सोमवार को भाजपा की बैठक में नामांकन की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया. मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं से नामांकन कार्यक्रम को भव्य बनाने की अपील की. बताया गया कि अन्नपूर्णा देवी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह गिरिडीह डीसी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी. इसके बाद गिरिडीह के सर्कस मैदान में जनसभा का आयोजन किया जाएगा. नामांकन में गावां, तिसरी और धनवार से हज़ारों कार्यकर्ता भाग लेंगे. बैठक में विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, टिकैत भवानी प्रसाद सिंह, ललित पांडेय, विजय यादव, अनुरूपा देवी, अंकज सिंह, विशाल पांडेय, मनोज यादव, भगवान दास बर्णवाल आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/neet-exam-will-be-held-on-may-5-at-five-centers-in-bokaro-2884-candidates-will-appear/">बोकारो

के पांच केंद्रों पर 5 मई को होगी नीट परीक्षा, 2884 अभ्यर्थी होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही