Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : नगर निगम कर्मियों की घोषित हड़ताल स्थगित

Advertisement
Advertisement
Giridih : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन ने 28 जून से घोषित हड़ताल स्थगित कर दिया गया है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन से आरोपी रिजवान की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई है. आरोपी की गिरफ्तारी तत्काल नहीं हुई तो इस बार आर-पार की लड़ाई की जाएगी. अशोक सिंह ने बताया कि पुलिस के आला अधिकारियों ने ठोस पहल करने का आश्वासन दिया है. विदित हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गिरिडीह दौरा के दौरान शहर के भंडारीडीह में सफाई कर्मियों के साथ मुर्गा विक्रेता मो. रिजवान ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी. 22 जून की घटना के बाद 23 जून से निगम कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था. प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद 24 जून को सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार स्थगित करते हुए प्रशासन को 27 जून तक आरोपी की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया था. संघ ने 28 जून से हड़ताल की घोषणा की थी. यह">https://lagatar.in/tisri-bolero-overturned-due-to-imbalance-no-casualties/">यह

भी पढ़ें : तिसरी : असंतुलित होकर पलटी बोलेरो, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही