Search

 
 
 

गिरिडीह : 'मईयां सम्मान योजना' योजना को लेकर कांग्रेस के प्रखंड प्रभारियों की घोषणा

 
Giridih : गिरिडीह जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह ने राज्य सरकार की `मईयां सम्मान योजना` के कार्यान्वयन को लेकर पार्टी के नगर व प्रखंड प्रभारियों की घोषणा की है. योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन 3 से 10 अगस्त तक सभी पंचायत भवनों में कैंप लगाएगा. कांग्रेस के सभी पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड कमेटी के लोग अपनी टीम के साथ वहां तैनात रहेंगे और लाभुकों को आवेदन करने में मदद करेंगे. इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को सरकार प्रति माह 1000 रुपए समान राशि देगी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि अर्हता रखने वाली सभी बहनों को गठबंधन सरकार की इस योजना का लाभ मिले.

प्रखंडवार प्रभारियों की सूची

जारी सूची में तीसरी प्रखंड के लिए रघुनंदन सिंह व मोहन सिंह को प्रखंड प्रभारी बनाया गया है. इसी प्रकार गांवा के लिए कपिल देव राय व अवधेश राय, देवरी के लिए सच्चिदानंद सिंह, जमुआ के लिए धोकल दास व राजेंद्र देव, नगर के लिए महमूद अली खान, धनवार के लिए वासुदेव वर्मा, बगोदर के लिए नकुल सिंह व इकबाल अंसारी, बिरनी के लिए श्याम सुंदर साह व प्रमोद चौधरी, बेंगाबाद के लिए राजेश तुरी व बलराम यादव, गांडेय के लिए मोहम्मद शमीम व दीपक पाठक, सरिया के लिए प्रमोद राय, गिरिडीह मुफस्सिल के लिए सुलेमान अख्तर, डुमरी के लिए अशोक विश्वकर्मा व परेशनाथ मित्रा, पीरटांड़ के लिए अमित सिन्हा व समीर राज चौधरी को प्रभारी बनाया गया है. यह भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-siege-case-babulal-and-arjun-mundas-relief-from-high-court-remains-intact/">सचिवालय

घेराव केस : बाबूलाल और अर्जुन मुंडा को हाईकोर्ट से राहत बरकरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही