Search

 
 
 

गिरिडीह : राजस्व उपनिरीक्षक संघ की बैठक में हड़ताल ज़ारी रखने का ऐलान

 
Giridih : झंडा मैदान में राजस्व उपनिरीक्षक संघ की एक बैठक 7 अक्टूबर को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता केवल राउत ने की. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर किशोर प्रसाद सिन्हा मौजूद थे. बैठक में सरकार पर अनेदखी का आरोप लगाते हुए 22 दिनों से ज़ारी हड़ताल को ज़ारी रखने का ऐलान किया गया. अमर किशोर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि राजस्व कर्मचारी और राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल से राज्य में कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं. इसके बावजूद अपनी ज़िद पर अड़ी है. बीते 29 सितंबर को राजस्व विभाग के सचिव केके सोन से वार्ता विफल रही है. कहा कि जब तक 11 सूत्री मांगें पूरी नहीं हो जाती, हड़ताल ज़ारी रहेगी. मौके पर जयदेव शर्मा, अमरजीत साहू, उमेश कुमार, सुजीत पांडेय, मो.वारिस अंसारी, एजाज अहमद, गौरव कुमार झा, सुरेंद्र यादव, दिनेश मोदी, इंद्रदेव पंडित, प्रतीक कुमार, पंचानंद राय, कृष्णा विश्वकर्मा, नीतू कुमारी, अरविंद कुमार, किरण देवी सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/giridih-expired-medicine-thrown-on-the-roof-of-patient-ward-in-sadar-hospital-no-one-is-aware/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सदर अस्पताल में मरीज़ वार्ड की छत पर फेंकी गई एक्सपायरी दवा, किसी को ख़बर नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही