Search

 
 
 

गिरिडीह : बीमा कर्मचारी संघ की वार्षिक बैठक संपन्न

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय परिसर में बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल इकाई की वार्षिक आम बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता संजय शर्मा ने की. बैठक में मंडलीय महासचिव जगदीश चंद्र मित्तल, उपाध्यक्ष हेमंत मिश्रा,  संयुक्त सचिव सुमित सिन्हा व नीरज कुमार, संगठन सचिव अमरजीत राजवंशी अतिथि के रूप में मौजूद थे. बैठक की शुरूआत शाखा सचिव धर्म प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर किया. प्रतिवेदन में जिक्र है कि केंद्र सरकार विनिवेशीकरण नीतियों के तहत देश की परिसंपत्तियों को बेच रही है. देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है. रुपये का अवमूल्यन हो रहा है. आम लोग त्रस्त हैं. देश में अमीर और गरीब के बीच खाई दिनों-दिन बढ़ रही है. एलआईसी देश की सुदृढ वित्तीय संस्था है. देश की आधारभूत संरचना के विकास में एलआईसी अहम भूमिका निभा रही है. इस संस्था को भी केंद्र सरकार आईपीओ के माध्यम नजीकरण करने पर तुली है. 3,50 प्रतिशत शेयर बेचकर 21 हजार करोड़ रुपये की उगाही की है. बीमा कर्मचारी संघ केंद्र सरकार की विनिवेश नीतियों का विरोध करता है. बैठक को सुमित सिन्हा, नीरज कुमार, अमरजीत राजवंशी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, अलगू प्रसाद समेत अन्य ने भी संबोधित किया. बैठक में सत्र 2022 के लिए संजय शर्मा को अध्यक्ष तथा धर्म प्रकाश को सचिव चुना गया. विजय कुमार, अनुराग मुर्मू, राजेश कुमार उपाध्याय, श्वेता कुमारी को संयुक्त सचिव चुना गया. डेनियल मरांडी तथा कुमकुम वाला वर्मा को उपाध्यक्ष और अभय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=350713&action=edit">यह

भी पढ़ें : 25 लाख का इनामी नक्सली नंदलाल मांझी पत्नी के साथ गिरफ्तार  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही