Search

 
 
 

गिरिडीह : पीएनबी के क्लर्क समेत एक अन्य व्यक्ति पर 1 लाख से ज्यादा की राशि गबन का आरोप

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में कार्यरत क्लर्क प्रशांत कुमार समेत एक अन्य व्यक्ति पर 1 लाख 26 हजार रुपए गबन का आरोप लगा है. शाखा प्रबंधक बबलू कुमार ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. शाखा प्रबंधक ने नगर थाना में दिए लिखित आवेदन में कहा है कि बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अधनचुआ गांव निवासी बिगुल देवी की फिक्स डिपोजिट खाते में 1 लाख 26 हजार रुपए जमा था. डिपोजिट की अवधि पूरा होने पर बिगुल देवी रुपए निकासी करने बैंक आई तो पता चला कि खाते में बायलेंस शून्य है. उन्होंने मामले की लिखित शिकायत शाखा प्रबंधक से की. जांच में शाखा प्रबंधक को पता चला कि पीएनबी शाखा में कार्यरत क्लर्क प्रशांत कुमार ने एक बैंक के ही एक अन्य खाताधारी विपिन कुमार वर्मा से मिलकर राशि की निकासी की. जांच में दोनों के खिलाफ राशि गबन का पुख्ता प्रमाण मिलने शाखा प्रबंधक ने दोनों के खिलाफ 420/409/406/34 के तहत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से प्रशांत कुमार फरार है. पुलिस उसे तलाश रही है. शाखा प्रबंधक के अनुसार प्रशांत कुमार ने बिगुल देवी के फिक्स डिपोजिट खाते को बंद कर जमा राशि विपिन कुमार वर्मा के खाते में ट्रांसफर कर रुपये की निकासी की. राशि गबन में दोनों ही जिम्मेवार है. प्रशांत कुमार के खाते से राशि की रिकवरी की जाएगी. थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रशांत कुमार और विपिन कुमार वर्मा के खिलाफ कार्रवाई होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=361702&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मातृत्व शिशु कल्याण केंद्र में 16 सीसीटीवी से निगरानी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही