Search

गिरिडीह : शहर में सख्ती से एक बार फिर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Giridih: नगर निगम द्वारा मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर सख्ती के साथ चलाया गया. इस दौरान गिरिडीह के टावर चौक, बड़ा चौक, काली बाड़ी चौक, सदर अस्पताल रोड सहित कई प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से ठेला लगाकर सब्जी, फल और फूल बेचने वाले दुकानदारों को हटाया गया.

 

Uploaded Image

 

वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि सड़क पर किसी भी प्रकार का सामान रखकर व्यापार करना पूरी तरह प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

अभियान के दौरान कई जगहों पर दुकानदारों और अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की एक नहीं चली.व्यवस्था बनाए रखने के लिए IRB फोर्स की भी तैनाती की गई थी, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो सका.वहीं नगर निगम के सिटी मैनेजर अभिषेक प्रकाश ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है.

 

Uploaded Image

 

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा .इस दौरान सभी दुकानदारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय करें और शहर की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।मौके पर प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक गौरी शंकर यादव, निगम कर्मी अमित कुमार राय, कौशिक कुमार,रवि वर्मा समेत आईआरबी के जवान मौजूद थें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//