Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी बीडीओ के रूप में अन्वेषा ओना ने ग्रहण किया पदभार

 
कहा, सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारूंगी
Dumri (Giridih) : प्रखंड के 36वें बीडीओ के रूप में अन्वेषा ओना ने 31 जुलाईको अपना पदभार ग्रहण किया. इस दौरान निवर्तमान बीडीओ सोमनाथ बंकिरा ने नये बीडीओ सुश्री ओना का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस क्रम में सोमनाथ बंकिरा ने डुमरी प्रखंड के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया. वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ अन्वेषा ओना ने कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उसे पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारने का काम करूंगी. मौके पर एसडीपीओ मनोज कुमार, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार, मधुबन थाना प्रभारी राजू मुंडा, पीरटांड थाना प्रभारी डीलशन बिरुवा, खुखरा थाना प्रभारी अजीत कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो, प्रमुख उषा देवी, बीएओ प्रताप देव नाग आदि ने नव पदस्थापित बीडीओ अन्वेषा ओना को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर स्वागत किया.

कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

इधर, कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने नए बीडीओ का स्वागत किया. इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, झामुमो नेता बरकत अली, राजकुमार पांडेय, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, करीम बख्श, युवा कांग्रेस नेता गंगाधर महतो, शिवम सेठ, बीस सूत्री सदस्य सहोदरी देवी आदि दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने नये बीडीओ को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. ज्ञातव्य हो कि डुमरी बीडीओ सोमनाथ बंकिरा का स्थानांतरण ईटखोरी प्रखंड एवं ईटखोरी बीडीओ अन्वेषा ओना का स्थानांतरण डुमरी हुआ है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=716513&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : पीरटांड़ में तेजी से फैल रहा आई फ्लू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही